फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

दुकान पर बैठी महिला को छेड़ा, पति को पीटा

Fri, 21 Feb 2020 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। किराना दुकान पर बैठी महिला से गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ की। शोर सुनकर बचाने आए पति की शोहदे ने पिटाई कर दी। भीड़ जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामला जांच के नाम पर टाल दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी मकान के बाहरी हिस्से में किराना की दुकान है। इसके अलावा वह दूध का काम भी करता है। बुधवार रात करीब नौ बजे उसकी पत्नी दुकान पर बैठी थी। वह घर के भीतर था। इसी बीच गांव का एक युवक वहां आया। पहले महिला पर फब्तियां कसीं, इसके बाद छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर घर पर मौजूद पति बचाने आया। इस पर शोहदे ने पति की पिटाई कर दी। हल्ला होता देख आसपास के राहगीर आ गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। गुरुवार सुबह दंपति कोतवाली तहरीर लेकर आये मगर पुलिस ने जांच के नाम पर टाल दिया। रिपोर्ट दर्ज करने की भी जहमत नही उठाई। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बोले-मामले को टाला नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed