{"_id":"5e29ddfa8ebc3e4b4f228e93","slug":"crime-bareilly-news-bly393088441","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल की मशीन में फंसा मजदूर, शव के हुए चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल की मशीन में फंसा मजदूर, शव के हुए चीथड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोई निकालते समय हादसा, मशीन काटकर निकाला गया शव
चाचा की तहरीर पर क्रशर मालिक और ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज
ताला तोड़कर शुगर मिल में घुसे लोगों ने शव रखकर किया हंगामा
निघासन (लखीमपुर खीरी)। शुगर मिल में खोई निकालते समय मजदूर मशीन में फंस गया और कुछ ही देर में उसका शव चीथड़ों में तब्दील हो गया। मशीन को काटकर उसका शव बाहर निकाला। साथी मजदूर उसका शव सीएचसी में छोड़कर फरार हो गए। परिवार वाले शव लेकर शुगर मिल पहुंचे तो गेट कीपर ने ताला डाल दिया। इससे गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और ताला तोड़कर शुगर मिल में घुस गए। वहां शव रखकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया।
सिंगाही थानाक्षेत्र के गांव घोसियाना निवासी एहसान अली ने बताया कि उनका 26 वर्षीय भतीजा मोनू दो वर्ष से पलिया रोड पर टांडा स्थित तिरुपति बाला जी शुगर इंडस्ट्रीज में काम करता था। बुधवार रात ठेकेदार राधेश्याम ने उसकी ड्यूटी आरबीसी मशीन पर खोई निकालने के लिए लगाई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे खोई निकालते वक्त वह मशीन में गिर गया और खांचों में फंसकर उसके शव के चीथड़े हो गए। मशीन को गैस कटर और छेनी हथौड़ी से काटकर मोनू का शव बाहर निकाला गया। साथी मजदूर शव लेकर सीएचसी पहुंचे और शव छोड़कर फरार हो गए। हादसे की सूचना पर रोते-बिलखते परिवार वाले शव लेकर शुगर मिल पहुंचे तो मेन गेट पर ताला डाल दिया। इससे गुस्साए लोगों ने गेटकीपर को पिटाई कर भगा दिया। गेट का ताला तोड़कर परिवार के लोग अंदर पहुंचे और शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से लोगों को शांत कराया। मृतक के चाचा एहसान अली की तहरीर पर पुलिस ने मालिक प्रतीक अग्रवाल और ठेकेदार राधेश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेजा गया।
शुगर इंडस्ट्री मालिक और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहां मानकों के अनुसार कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- दीपक शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक