{"_id":"5e2611548ebc3e4b612e618a","slug":"crime-bareilly-news-bly3927164108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप डाउनलोड कराकर हैक कर लिया फोन, खाते से रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप डाउनलोड कराकर हैक कर लिया फोन, खाते से रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्जी चौक के व्यापारी के साथ हुई घटना, साइबर क्राइम में की शिकायत
बरेली। केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठग ने व्यापारी के मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराकर उनके खाते से 48 सौ रुपये उड़ा लिए। व्यापारी ने ठगी की शिकायत साइबर सेल में की है।
कोतवाली क्षेत्र के दर्जी चौक निवासी आशीष अग्रवाल की साहूकारा में स्टेशनरी शॉप है। आशीष ने बताया कि रविवार शाम उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति को फोन आया। उसने खुद को पेटीएम का एजेंट बताकर केवाईसी अपडेट कराने को कहा। पहले तो कॉलर डेबिट कार्ड को खाते से लिंक करने के नाम पर घुमाता रहा, लेकिन जब उसने प्ले स्टोर से एप्लिकेशन डाउनलोड करने को कहा तो वह मान गए। आशीष के मुताबिक प्ले स्टोर से ‘टीम व्यूअर क्विक सपोर्ट एप्लिकेशन’ डाउनलोड करते ही उनके फोन वाइब्रेट होने लगा और फिर बैट्री शून्य प्रतिशत होकर फोन बंद हो गया। उन्होंने फौरन ही फोन चार्जिंग पर लगाकर ऑन करके पेटीएम चेक किया तो उनके खाते से 48 सौ रुपये कट चुके थे। आशीष का आरोप है कि साइबर ठगों ने उनका फोन हैक कर उनके खाते से रुपये उड़ाए हैं।