फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

आजाद इंटर कॉलेज प्रकरण- मुख्य आरोपी रिजवान को मिली जमानत

Mon, 20 Jan 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
crime
दरगाह पर हाजिरी देकर गया उत्तराखंड, आईएमसी ने भी की पैरवी
विज्ञापन

बरेली। आजाद इंटर कॉलेज में घुसकर धरना-प्रदर्शन कराने के मुख्य आरोपी रिजवान को शांतिभंग के मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई। जेल से रिहा होने के बाद वह परिवार के लोगों के साथ उत्तराखंड रवाना हो गया। इससे पहले उसने आला हजरत दरगाह पर हाजिरी दी।

इस्लामिया इंटर कॉलेज में 15 जनवरी की शाम आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के धरना खत्म करने की घोषणा के बाद उत्तराखंड के रिजवान ने भीड़ का नेतृत्व करना शुरू कर दिया। रात में वह भीड़ लेकर आजाद इंटर कॉलेज पहुंचा और ताले तोड़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने देर रात रिजवान समेत 34 लोगों को हिरासत में ले लिया। नौ आरोपियों को शांतिभंग में निरुद्ध कर कोर्ट भेजा। उत्तराखंड के पुलभट्ठा बरी निवासी रिजवान को लीडर मानते हुए जेल भेज दिया गया, बाकी को जमानत मिल गई। इसके अलावा कॉलेज के चौकीदार ने भी 25 लोगों को नामजद करते हुए दो सौ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई। शांतिभंग के मामले में शनिवार को रिजवान को जमानत मिल गई है। उसके दो भाई अनस, मुसब्बिर और चचेरा भाई आबिद रजा सुब्हानी बरेली आए। यहां अधिवक्ता अच्छन अंसारी और अकबर अली ने कोर्ट में रिजवान की जमानत अर्जी पर पैरवी की। इसके बाद उसे जमानत मिल गई। जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खां ने भी अपनी टीम को पैरवी में लगाया था। सूत्र बताते हैं कि रिजवान और उसके समर्थकों से कोई वास्ता न होने का दावा करने वाले आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा खां ने भी रिजवान की पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed