फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

फतेहगंज पूर्वी में पुलिस के सामने दो पक्षों में फायरिंग, पथराव

Mon, 13 Jan 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
crime
अत्तूनगला गांव में पुरानी रंजिश में विवाद, तीन लोग घायल
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से कारतूस के आठ खोखे बरामद किए
फतेहगंज पूर्वी। अत्तूनगला गांव में रविवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग और पथराव हो गया। हमलावर इतने बेखौफ थे कि पुलिस के पहुंचने पर भी फायरिंग और पथराव करते रहे। करीब आधा घंटा तक चले संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाई तो बड़ी संख्या में महिलाएं उन्हें छुड़ाने पहुंच गईं। महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी दी। सीओ ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट लिखी गई है।
अत्तूनगला गांव में अवधेश मिश्रा और धर्मेंद्र में कई साल से रंजिश चल रही है। आरोप है कि रविवार शाम साढे़ चार बजे धर्मेंद्र के पांच साल के बेटे की पड़ोसी अवधेश मिश्रा के परिजन ने किसी बात पर पिटाई कर दी। शिकायत पर धर्मेंद्र के परिवार वाले एकत्र हो गए। इसके बाद धर्मेंद्र पक्ष ने मोबाइल पर दूसरे पक्ष से बात की तो और तनातनी बढ़ गई। धर्मेंद्र और उसके परिजन अभद्र व्यवहार करने की बात कहते हुए अवधेश के घर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग की गई। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई, लेकिन उसके सामने भी दोनों पक्ष फायरिंग करते रहे। इसमें धर्मेंद्र और उसका साथी अंजेश तथा दूसरे पक्ष के सुखवीर घायल हो गए। करीब 20 राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। पुलिस ने मौके से कारतूस के आठ खोखे बरामद किए।
विज्ञापन


आरोपियों को थाने लाई पुलिस तो महिलाएं पहुंच गईं
पुलिस एक पक्ष के दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाई तो भीड़ भी पहुंच गई। इसमें काफी संख्या में महिलाएं थीं। उन्होंने थाने लाने पर नाराजगी जताते हुए न छोड़ने पर हाईवे जाम करने की धमकी दी। सीओ नागेंद्र यादव ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गांव के दो पक्षों में कई साल से मनमुटाव है। बच्चों को लेकर तीन दिन पहले विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया था। रविवार को यही लोग दोबारा झगड़ा करने लगे। पुलिस पहुंची तो भी पथराव और फायरिंग से नहीं चूके। दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है, इनकी गिरफ्तारी होगी। वीडियो फुटेज से भी आरोपियों की पहचान होगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed