{"_id":"5e0a48b48ebc3e87e200fc37","slug":"crime-bareilly-news-bly389993479","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदपुर डकैती कांड: सपा नेता बोले- दहशत के चलते बच्चे नहीं जा रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदपुर डकैती कांड: सपा नेता बोले- दहशत के चलते बच्चे नहीं जा रहे स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी ने सीओ फरीदपुर को दिए निर्देश, कहा-खुलासा न होना खेदजनक
बरेली। फरीदपुर में सपा नेता के घर 20 लाख की डकैती का खुलासा 35 दिन बाद भी न होने से खफा सपा नेता सोमवार को एडीजी जोन से मिले और थाना पुलिस की शिकायत की। एडीजी ने स्थिति खेदजनक बताते हुए सीओ फरीदपुर को प्राथमिकता से सही खुलासा करने का निर्देश दिया है।
फरीदपुर के मिर्धान मोहल्ला निवासी सपा नेता शराफत अली के घर 26 नवंबर की रात डकैती पड़ी थी। डकैत परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख का माल ले गए थे। अभी तक पुलिस ने खुलासे के नाम पर कुछ नहीं किया है। परेशान सपा नेता सोमवार को एडीजी अविनाश चंद्र से मिले। बताया- पुलिस खुलासे में कोई रुचि नहीं ले रही है। बच्चे इस कदर दहशत में हैं कि स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। एडीजी ने सीओ फरीदपुर को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के साथ घटना का सही खुलासा कराएं। इतने दिन में खुलासा न होना खेद का विषय है।