फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

50 लाख की लूट पर अफसर 48 घंटे बाद भी खामोश

Tue, 17 Dec 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। भोजीपुरा में किच्छा की सरिया फैक्टरी के मुनीम से पचास लाख की लूट के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस के अफसर अब तक कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस बीच पुलिस ने मुनीम के ड्राइवर से मिली जानकारी के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो का लूटपाट में हाथ होने के साथ उनसे करीब पांच लाख रुपये की बरामदगी होने की बात भी कही जा रही है, लेकिन फिलहाल अफसर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात नैनीताल हाईवे पर किच्छा की शीतला इंडस्ट्री सरिया फैक्टरी के मुनीम अनिक अग्रवाल की गाड़ी रास्ते में रोककर बदमाशों ने बैग में रखा पचास लाख रुपये का कैश लूट लिया था। व्यापारियों से कलेक्शन करने निकले अनिक बिलसंडा (पीलीभीत) निवासी अपने ड्राइवर रूपलाल उर्फ मगन के साथ बोलेरो से शाहजहांपुर से बरेली होते हुए किच्छा जा रहे थे। लूट की वारदात की सूचना थाने पहुंची तो नीचे से ऊपर तक पुलिस सक्रिय हुई। रात भर सीमाएं सील करके चेकिंग की गई लेकिन फिर भी बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि पुलिस के सक्रिय होने से पहले ही बदमाशों की सफेद बोलेरो उत्तराखंड बॉर्डर क्रॉस कर चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुनीम और ड्राइवर से अलग-अलग पूछताछ की तो ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध मिली। उसी से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश जुटी हुई हैं। कुछ बदमाश बरेली के कैंट और सुभाषनगर इलाके के बताए जा रहे हैं। एसपी क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। संदिग्ध बदमाशों के घरों और रिश्तेदारियों में लगातार दबिश दी जा रही है। कुछ टीमें उत्तराखंड भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीम को भी बैठाया, ड्राइवर को साथ लेकर घूम रहीं टीम
यह बात काफी हद तक साफ हो चुकी है कि मुनीम का ड्राइवर रूपलाल बदमाशों के संपर्क में था। घटना में मुनीम की भूमिका के बारे में पुलिस को कोई इनपुट नहीं मिला है। हालांकि फिर भी ड्राइवर के साथ पुलिस ने मुनीम को भी थाने में रखा हुआ है। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ड्राइवर को साथ लेकर दबिश दे रही है।

दो राज्यों के पुलिस अफसर मांग रहे अपडेट
उत्तराखंड की सरिया फैक्टरी के मुनीम से यूपी के बरेली में लूट का मामला काफी हाईप्रोफाइल हो गया है। बरेली पुलिस पर दबाव है कि पूरी रकम बरामदगी कर सही केस जल्दी खोला जाए। इसके लिए यूपी और उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार टीमों की प्रगति रिपोर्ट मांग रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कई संदिग्धों की धरपकड़ के बाद घटना में शामिल दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। चर्चा है कि इनसे पांच लाख रुपया भी बरामद हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कि बदमाश पचास लाख से कम की लूट बता रहे हैं। हालांकि सभी आरोपियों के पकड़ने के बाद ही लूट की असली रकम का पता लग सकेगा।


- भोजीपुरा में हुई लूट के मामले में प्रारंभिक क्लू मिले हैं। अभी खुलासे लायक सफलता नहीं मिली है। टीमें लगी हैं, नतीजा निकलते ही खुलासा किया जाएगा।- शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed