फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मुठभेड़ में हत्या आरोपी के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2019 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
crime
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। गांव खजुरिया के पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपियों और पुलिस के बीच शुक्रवार की रात मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। दूसरे ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी को जेल भेज दिया है। घायल आरोपी को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव खजुरिया निवासी पूर्व प्रधान मोहम्मद इलियास की शुक्रवार की सुबह उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह बेटे के निकाह का सामान लेकर अपने चचेरे भाई सहीम खां के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। हमलावरों ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी थी, जिससे बाइक सवार उनके चचेरे भाई घायल हो गए थे, जिनका शाहजहांपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक पूर्व प्रधान के पुत्र माजिद खां की तहरीर पर गांव के मालूक खां, इसरायल खां, जलीस खां, शाहिद उर्फ कल्लू, मशील खां, इसत्खारउल्ला खां, नवाब खां, लईक खां, जकरूल्ला निवासी खजुरिया, यासीन खां निवासी पहाड़पुर थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एएसपी शैलेंद्र लाल ने बताया कि रात करीब 11 बजे पुलिस को कुछ नामजद आरोपियों के गन्ने के खेत में छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने खजुहा-पुवायां मार्ग पर घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्या आरोपी इसरायल के बायें पैर में गोली लगी। नवाब ने समर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों के पास एक-एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व दो खोखा बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed