फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बांसमंडी में फायरिंग का शोर, तफ्तीश में कहानी निकली कुछ और

Sun, 24 Nov 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
crime
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोतवाली के बांस मंडी इलाके में शनिवार दोपहर दो फायर की आवाज से हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंची तो सड़क में दो गड्ढे बने मिले, जहां गोली चलाने की बात कही गई। पास ही नशे में पड़े मिले घायल व्यक्ति को पुलिस उठा ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया कि छोटे भाई को फंसाने के लिए बड़े भाई ने दोस्त के साथ हथौड़ी में गंधक-पोटाश भरकर धमाके किए थे, फायरिंग नहीं हुई।

विज्ञापन


बांसमंडी में आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने शनिवार दोपहर ढाई बजे दो धमाके हुए। लोगों की भीड़ जमा हुई तो कोतवाली से इंस्पेक्टर क्राइम शाहिद अली और मठ चौकी इंचार्ज अनुज पहुंच गए। लोगों ने दो फायर होने की बात कही। आसपास की दुकानें भी बंद थीं, लिहाजा कोई कोई चश्मदीद नहीं मिला। सड़क में दो गड्ढे जरूर थे, जिन्हें गोली का निशान बताया।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर घायल मिले युवक को पुलिस चौकी ले गई। पुलिस के मुताबिक घायल युवक में टिंबर शॉप चलाने वाले परवेज का दोस्त है और पास ही रहता है। परवेज ने उसे शराब पिलाकर छोटे भाई नावेद को फंसाने में मदद मांगी। फिर दोनों ने हथौड़ी मेें गंधक-पोटाश भरकर दुकान के सामने सड़क पर दो धमाके किए। परवेज तो भाग गया पर लेकिन वह नशे के चलते गिर पड़ा। बाद में पुलिस ने परवेज को भी पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल बरकरार, न तमंचा मिला न हथौड़ी
घटना के बाद फायरिंग का शोर था। मौके पर कई लोगों ने फायर की आवाज सुनने का दावा किया लेकिन वहां कोई कारतूस नहीं मिला। वहीं पुलिस ने हथौड़ी से धमाके की बात कही लेकिन पकड़े गए परवेज और उसके दोस्त से न तो तमंचा मिला और न ही हथौड़ी बरामद हुई।

दुकान का है विवाद, हमला कर फंसा था परवेज
परवेज और उसके छोटे भाई नावेद, दोनों की टिंबर शॉप आमने-सामने हैं। नावेद के मुताबिक उसने 2011 में यह दुकान खरीदी थी। आरोप लगाया कि 2017 में परवेज ने अपनी पत्नी के नाम इसी दुकान की बीस गज जगह पूर्व दुकान मालिक के रिश्तेदार से लिखवा ली। तब से वह दुकान कब्जाने की कोशिश करतेे हैं। सिविल कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। 1

2 नवंबर को जब नावेद दुकान पर बैठे तो परवेज ने अपने साले और दोस्तों के साथ चाकू से हमला कर दिया। नावेद घायल हुए और भागकर जान बचाई। दो दिन बाद इन लोगों ने उनके घर पर हमला कर पत्नी को भी पीटा। दोनों मामलों कीं कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज है।


परवेज पहले से नामजद है। अब परवेज खुद पर फायरिंग दिखाकर क्रॉस रिपोर्ट लिखाना चाहता था। उसकी साजिश कामयाब नहीं हुई। साजिश रचने की कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग नहीं हुई थी। - गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed