{"_id":"5dd8508a8ebc3e54e765bfd1","slug":"crime-bareilly-news-bly3851465155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी सामूहिक दुष्कर्म: पांच आरोपी और एक मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ी सामूहिक दुष्कर्म: पांच आरोपी और एक मददगार गिरफ्तार
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममेरी-फुफेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपी और एक मददगार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बहेड़ी पहुंचे एसएसपी ने बताया कि कुल आठ आरोपी हैं, जिनमें से दो की पुलिस को तलाश है। गुरुवार रात डीआईजी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डीजीपी ने भी एडीजी से कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 17 नवंबर को दोनों किशोरियां पड़ोस के गांव में एक मौलाना के यहां झाड़फूंक कराने जा रही थीं। इस दौरान गांव का ही एक युवक दोनों को तमंचे के बल पर खेत में खींच ले गया। वहां दूसरे गांव के चार युवक पहले से ही मौजूद थे। पांचों ने दोनों नाबालिगों से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
20 नवंबर को ये वीडियो वायरल हुआ तो गांव में हड़कंप मच गया। इतनी बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस सीमा विवाद में मामला 36 घंटे लटकाए रही। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट लिखी गई।
विज्ञापन
गुरुवार देर रात डीआईजी समेत अन्य अफसर गांव पहुंचे। शुक्रवार को एसपी देहात और एसपी क्राइम ने शेरगढ़, देवरनिया, शीशगढ़, भोजीपुरा थानों की पुलिस के साथ दबिश दी। पुलिस ने आरोपियों के परिजन को थाने बुलवा लिया।
उसके बाद एक-एक करके पांचों आरोपी थाने पहुंच गए। दोपहर बाद एसपी देहात डा. संसार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी वसीम के साथ ही शाबेज खां, अखलाक खां, आरिफ और आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया।
उनकी मदद में तीन लोगों के नाम पुलिस ने जांच में बढ़ाए हैं। वीडियो वायरल करने वाले जोयब को भी पकड़ा है। कुल आठ आरोपियों में छह गिरफ्तार हैं। बाकी दो की तलाश है। वसीम से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। विवेचना में धारा 341 भी बढ़ाई गई है।
किशोरियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था। पांचों नामजद आरोपियों समेत छह पकड़े गए हैं। बाकी दो आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे। पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
- राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी