फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

महिला ने फंदा लगाकर जान दी प्रेमी लाश घर में छोड़कर भागा

Tue, 19 Nov 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। प्रेमनगर की शिव विहार कॉलोनी में किराए के घर में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपने रिश्ते के बहनोई के साथ लिव इन में रह रही थी। दोनों पर महिला के पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट हुई थी। महिला के खुदकुशी करने के बाद उसका बहनोई उसकी बेटी को ननिहाल में भेजकर भाग गया। मायके वालों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

अंजलि सक्सेना नाम की 35 वर्षीय महिला शिव विहार कॉलोनी निवासी में जतिन सक्सेना के घर में तीन महीने से किराये पर रही थी। साथ में सात साल की बेटी नैना और रिश्ते का बहनोई चाहबाई निवासी शीलकमल सक्सेना रहता था। रविवार की रात जतिन ने शीलकमल को नैना के साथ घर से जाते देखा था। इसके बाद काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने अंजलि को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऊपर पहुंचे तो अंजलि का शव बेड पर पड़ा था। अंजलि को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सोमवार को पोस्टमार्ट हुआ तो मौत की वजह हैंगिंग आई। इज्जतनगर की रामनगर कॉलोनी से अंजलि के भाई आशीष आकर शव ले गए। अंजलि का मोबाइल भी पुलिस को नहीं मिला। शीलकमल अंजलि की बहन का ननदोई बताया जा रहा है। वह नगर निगम में संविदा पर काम करता है। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि अंजलि की मौत पर किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस शील कमल की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सास बोलीं- बेटा मार डाला, मेरा मतलब खत्म
अंजलि के पति ध्रुव की 25 अगस्त को मौत हुई थी। अंजलि ने पेट दर्द को कारण बताया था। मगर उसकी सास बिहारीपुर की आशा देवी ने 17 नवंबर को अंजलि और शीलकमल पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई थी। आरोप था कि अंजलि के कलह करने की वजह से उसे ध्रुव के साथ अलग किराये के मकान में रखवाया। इसके बाद भी अंजलि के दबाव में ध्रुव ने अपनी बेटी नैना शाहजहांपुर के एक दंपति को गोद दे दिया। आरोप था कि शीलकमल के साथ अंजलि ने ध्रुव को इतना प्रताड़ित किया कि उसने जहर खाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि ध्रुव के विसरा की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर निर्णय होना है। आशा देवी ने कहा कि उन्हें अंजलि से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैना बोली- अंकल ने फंदे से उतारा मम्मी को
सात साल की नैना ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह पड़ोस में खेलने गई थी। लौटी तो देखा कि मम्मी कमरे में फंदे पर लटकी हैं और शीलकमल अंकल उन्हें उतार रहे हैं। बाद में शीलकमल ने उसे आबिद अंकल से नानी के घर छुड़वा दिया। बेटी ने कहा कि मम्मी कुछ दिन से रोती थी और कहती थीं कि वह मरना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed