फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पॉलीटेक्निक स्टूडेंट और उसके साथियों ने की थी किराना व्यापारी से लूट

Sun, 17 Nov 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। मई में क्योलड़िया इलाके में किराना व्यापारी से हुई पांच लाख की लूट की घटना का एसएसपी ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पॉलीटेक्निक स्टूडेंट समेत दो आरोपियों को जेल भेजा गया है, जबकि गैंग के चार सदस्य दूसरे मामलों में पहले ही जेल जा चुके हैं। एसएसपी ने टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि 12 मई को नवाबगंज के किराना व्यापारी पवन गुप्ता और उनके मुनीम चेतराम से बाइक सवार बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिए थे। घटना का खुलासा करने में पुलिस के नाकाम रहने पर क्राइम ब्रांच को लगाया गया। टीम ने शनिवार सुबह क्योलड़िया डैम से भुता के गांव रावल कलां निवासी अनिल गंगवार उर्फ बिल्ला और पीलीभीत के बीसलपुर के गांव चिटकुना निवासी गंगाराम गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पुलिस ने लूटी रकम में से 100160 रुपये बरामद किए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी कुसुमनगर बारादरी निवासी राजेश पंचर, भुता के गूंगा गांव निवासी रविंद्र गंगवार के साथ मिलकर लूट की थी। योजना बनाने में भंडरिया गांव का श्रीपाल और गूंगा गांव का राजपाल भी शामिल था। लूट की दूसरी घटनाओं में शामिल ये लोग पहले से जेल में हैं। इनको रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। बिल्ला एक निजी विवि से पॉलीटेक्निक का डिप्लोमा कर रहा है। वह मैकेनिकल ब्रांच में अंतिम वर्ष का छात्र है। पिता के पास अच्छी जमीन है। बिल्ला ने बताया कि वह रुपये के लिए नहीं बल्कि शौक में अपराध करता है। दूसरा आरोपी गंगाराम बीसलपुर में लूट में पहले जेल जा चुका है।
विज्ञापन


बाहरी बदमाश बुलाकर कराई थी लूट
कुछ दिन पहले ही दिल्ली से बदमाश बुलाकर लूट कराने में भुता क्षेत्र के बदमाश श्रीपाल और राजपाल को पकड़ा गया था। इस मामले में भी उनका नाम आ रहा है। एसएसपी ने बताया कि उनको जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी और बाकी रुपये तलाशने की कोशिश करेंगे। लूट में दो बाइकें इस्तेमाल की गई थीं। इनमें से एक बाइक बरामद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed