{"_id":"5dd058ee8ebc3e54f22ebf74","slug":"crime-bareilly-news-bly384266639","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों के पड़ोसी भी भिड़े, दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों के पड़ोसी भी भिड़े, दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ने इज्जतनगर थाने में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंद्रप्रस्थ कालोनी के विवेक शर्मा ने बताया कि शाम को वे कुत्ता टहला रहे थे। सड़क पर दूसरा कुत्ता आ गया तो दोनों में झगड़ा होने पर सड़क वाला कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। विवेक का आरोप है कि इतने में पड़ोसी जीएस शर्मा डंडा लेकर आए और उनके हाथ पर हमला कर दिया। पत्नी स्वपनिल पर भी फरसे से हमला कर दिया। स्वपनिल की चेन और नाक की लौंग इस बीच गायब हो गई। जीएस शर्मा ने भी विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि रात आठ बजे वह पत्नी सुषमा शर्मा के साथ टीवी देख रहा था। कुत्तों का शोर सुनकर पुत्रवधू बाहर गई तो देखा विवेक उनके कुत्ते को मार रहे थे। आरोप है कि विवेक ने पुत्र वधू के गले से चेन खींच ली और अभद्रता की।