फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बरेली में जरूर लगा लें सर

Sat, 16 Nov 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
नोएडा से अगवा फैक्ट्री मालिक बरेली से छुड़ाया
विज्ञापन

बरेली के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार, ठेकेदार ने ही बनाया था प्लान
बरेली। रुपयों के लेनदेन में एक ठेकेदार ने बदमाशों से मिलकर नोएडा से एक गारमेंट फैक्ट्री मालिक को अगवा कर लिया। बुधवार रात हुई घटना के बाद नोएडा पुलिस ने नंबर ट्रेस कर बरेली से फैक्ट्री मालिक को छुड़ा लिया। पुलिस ने बरेली के ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-62, इंडियन ऑयल अपार्टमेंट निवासी सुरेश प्रसाद सिंह की सेक्टर-63 में गारमेंट की फैक्ट्री है। दो साल पहले तक इस कंपनी में बरेली निवासी अहमद ठेकेदारी का काम करता था। सुरेश का आरोप है कि दो साल पहले अहमद ने 45 लाख का नुकसान करा दिया। इसके बाद सुरेश और अहमद में पैसों का विवाद हो गया। बुधवार रात सुरेश अपनी फैक्ट्री से घर जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उनकी कार रोक ली और अगवा कर ईको कार में ले गए। सुरेश की कार सड़क पर लावारिस सड़क पर खड़ी मिली। अपहर्ता सुरेश से सात लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात बरेली से सुरेश को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया। पुलिस ने बरेली निवासी आरिफ अहमद और निजाम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अहमद, सरफराज, अफसर, नजीर फरार हो गए। नोएडा एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि इस पूरे मामले का मास्टमाइंड अहमद है। अहमद और अन्य फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बरेली के एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने कहा कि नोएडा पुलिस ने कॉल ट्रेस कर गोपनीय तरीके से कार्रवाई की होगी। बरेली पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गई। मदद मांगी जाएगी तो करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed