{"_id":"5dcb15ae8ebc3e5b305eeaae","slug":"crime-bareilly-news-bly3837329129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक रौंदी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक रौंदी, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक युवक घायल हो गया जिसकी अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई।
नगीपुर गांव में रहने वाले किसान रामस्वरूप के 24 वर्षीय बेटे अरविंद सोमवार शाम बाइक से केसरपुर बाजार जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में अरविंद बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरविंद को अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही अरविंद की मौत हो गई। अरविंद की मौत की खबर से घर में चीखपुकार मच गई। अरविंद की पांच महीने पहले ही सविता के साथ शादी हुई थी।
श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, पांच घायल
बरेली। बारादरी क्षेत्र के पनवड़िया निवासी दीनानाथ का परिवार मंगलवार सुबह चार बजे गंगा नहाने ई रिक्शा से निकला था। खुर्रम गौंटिया से कैंट की ओर जाते हुए सामने से वाहन आता देख ड्राइवर ने ई रिक्शा को सड़क से नीचे उतारा तो वह पलट गया। हादसे में दीनानाथ की पत्नी किरन, लल्लू व उनकी पत्नी ममता, नन्हे और उनकी पत्नी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।