{"_id":"5dc9cd438ebc3e5b516de91b","slug":"crime-bareilly-news-bly383682087","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटवा के खिलाफ अभियोग चलाने को शासन से मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटी कटवा के खिलाफ अभियोग चलाने को शासन से मांगी अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जेल में बंद मोईन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। उसके खिलाफ पहले से किला थाने में दर्ज मामले में भावनाएं भड़काने की धारा में अलग से कार्रवाई होगी। इसके लिए एसएसपी ने डीएम से अपेक्षा की है कि वह शासन से अनुमति दिला दें।
चक महमूद निवासी मोईन सिद्दीकी खुद को ऑल इंडिया फैसाने मदीना कौंसिल संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताता है। मोईन ऊलजलूल फतवे देने के लिए बदनाम है। पिछली साल उसने समाज सेविका फरहत नकवी और निदा खान की चोटी काटने वाले को तगड़ा इनाम देने की घोषणा की थी। उसने धार्मिक कट्टरता वाले बयान भी दिए थे। तब उसके खिलाफ किला थाने में आईटी एक्ट के साथ ही धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज हुआ था। दो महीने पहले फरहत नकवी की शिकायत पर नई रिपोर्ट लिखकर उसे जेल भेजा गया था। तब से वह जेल में है। किला इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने पिछले दिनों कोर्ट में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। इंस्पेक्टर के प्रार्थना पत्र पर शासन से अभियोग चलाने की अनुमति मांगी जा रही है। इसके लिए एसएसपी ने डीएम को पत्र लिखा है। पुलिस ने मोईन के खिलाफ अपनी ओर से जांच पूरी करके चार्जशीट दाखिल कर दी है, लेकिन धारा 295 ए के तहत न्यायालय में किसी पर अभियोग चलाने के लिए शासन से अनुमति लेना जरूरी है।