फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पर्सनल आईडी पर ई-टिकट खरीदने-बेचने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 06 Nov 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल की आरपीएफ की विजिलेंस टीम ने बनवसा के एक कैफे पर छापा मारकर पर्सनल आईडी के जरिए ई टिकट खरीदने-बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। दुकान से छह हजार रुपये के ई-टिकट भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

विजीलेंस टीम ने मंगलवार को बनवसा मेन मार्केट के वी एंड आर कंप्यूटर्स नाम की दुकान पर छापा मारा। दुकानदार राहुल निवासी चम्पावत को तत्काल श्रेणी के एक ई-टिकट के साथ पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया की पर्सनल आईडी पर यह टिकट गढ़ी गोट ग्राम स्थित देव कम्युनिकेशन नामक दुकान स्वामी मनोहर सिंह से जारी कराया है। राहुल की निशानदेही पर दबिश देकर मनोहर सिंह से पर्सनल आईडी पर बने पांच ई-टिकट बरामद कर दोनों व्यक्तियों को आरक्षित टिकटों की अवैध कालाबाजारी के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। मनोहर ने 13 पर्सनल आईडी बनाना स्वीकार किया। लैपटॉप में चेक करने पर कई पुराने टिकट की हिस्ट्री भी पाई गई, जिनका प्रिंट नहीं निकाला जा सका। बरामद सभी ई टिकट करीब 6416 रुपये थी। दो ई-टिकट चार नवंबर को यात्रा हो चुकी थी और बाकी पर यात्रा होनी थी। निरीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि मनोहर लंबे समय से यह काम कर रहा है। दोनों के खिलाफ आरपीएफ के पीलीभीत थाने लाया गया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेज दिया। टीम में दरोगा रामनरेश, फिरू सिंह राणा, कांसटेबिल अशोक कुमार, ज्ञान सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed