फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

युवती को बदनीयत से दबोचा, विरोध पर घर में घुसकर पीटा

Sun, 03 Nov 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। दुकान से सामान लेकर लौट रही युवती को मोहल्ले के युवक ने ही बदनीयत से दबोच लिया और अपने घर में खींचने लगा। युवती किसी तरह बचकर अपने घर पहुंची। कुछ देर बाद आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट कर दी। इज्जतनगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाने के एक मोहल्ले की युवती का कहना है कि वह शुक्रवार देर शाम मोहल्ले में ही परचून की दुकान से कुछ सामान खरीद कर लौट रही थी। अंधेरे का फायदा उठाकर मोहल्ले के सूरज नाम के युवक ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि सूरज उसे खींचकर घर में ले जा रहा था। सूरज के हाथ में काटकर वह वहां से भाग निकली। अपने घर पहुंच कर पूरी बात बताई। कुछ देर के बाद सूरज अपने दो साथियों गब्बर और भूरे के साथ उसके घर में घुस आया और मारपीट की। उसकी मां और भाई को भी पीटकर जख्मी कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने सूरज, गब्बर और भूरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed