{"_id":"5da8cef18ebc3e93c12619ea","slug":"crime-bareilly-news-bly380589858","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने दबोचा ठगी करने वाला ऑटो ड्राइवर, पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने दबोचा ठगी करने वाला ऑटो ड्राइवर, पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बाजार में बंद दुकानों के नाम से पर्ची बनाकर उनके पड़ोसी व्यापारियों से माल भाड़े के नाम पर रुपये ठगने वाले एक ऑटो ड्राइवर को व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को दबोच लिया। ठग किशोर मेडिकल के नाम से एक खोखे वाले से रुपये एेंठने पहुंचा था। पीटने के बाद ठग को चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने उसे महज एक मोहरा बताकर साठगांठ करके छोड़ दिया।
श्यामगंज बाजार में चौकी के पास बने एक खोखे पर बृहस्पतिवार सुबह एक ऑटो ड्राइवर कुछ ही दूरी पर स्थित किशोर मेडिकल स्टोर के नाम की पर्ची लेकर पहुंचा। खोखे वाले से मेडिकल बंद होने के नाम पर माल का भाड़ा देने की बात कही। साथ ही एक शख्स को मेडिकल स्टोर का मालिक दुर्गेश बनाकर खोखे वाले से बात भी करा दी। संदेह हुआ तो तुरंत एक लड़के को मेडिकल स्टोर पर भेजा। मेडिकल स्टोर खुला होने पर मामला खुला तो ड्राइवर को पकड़ लिया गया। आसपास के सभी व्यापारी इकट्ठा हुए तो बाकियों ने भी उसे ठग के तौर पर पहचान लिया। बताया कि करीब तीन महीनों से वह दुकानदारों से ऐसे ही रुपये ऐंठ रहा है। बंद दुकान के नाम की पर्ची बनाकर पड़ोसी से माल आने की बात कहता है। फिर भाड़े के नाम पर रुपये ऐंठता है। पिछले तीन महीनों में ठग करीब 25 से 30 हजार रुपये ऐंठ चुका है। ठग को व्यापारियों ने चौकी पुलिस के सुपुर्द किया तो वहां उससे पूछताछ की गई। सामने आया कि वह एक अन्य व्यक्ति के कहने पर सिर्फ 100 रुपये में यह काम करता है। कुछ देर चौकी में बैठाने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।