{"_id":"5da8cead8ebc3e017768c711","slug":"crime-bareilly-news-bly3805276108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन लेने आई छात्रा बरेली कॉलेज से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिशन लेने आई छात्रा बरेली कॉलेज से गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एडमिशन लेने बरेली कॉलेज आई छात्रा छोटी बहन को कॉलेज गेट पर बैठाकर गायब हो गई। बृहस्पतिवार को माता-पिता उसे तलाश करते हुए कॉलेज पहुंचे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
सुभाषनगर निवासी छात्रा बरेली कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। परिजन के मुताबिक इम्प्रूवमेंट परीक्षा का परिणाम आने के बाद बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह छोटी बहन के साथ एडमिशन लेने के लिए कॉलेज आई थी। छोटी बहन को कॉलेज के मुख्य गेट पर बैरियर के पास बैठाकर कॉलेज में चली गई। शाम पांच बजे तक छात्रा वापस नहीं आई तो उसकी छोटी बहन किसी से 10 रुपये लेकर घर पहुंची और परिजन को जानकारी दी। बृहस्पतिवार को उसके माता-पिता बरेली कॉलेज पहुंचे। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन और चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा से मुलाकात कर पूरी घटना बताई। कॉलेज प्रशासन ने जांच कराई तो सामने आया कि छात्रा ने एडमिशन भी नहीं लिया था। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई लेकिन छात्रा उनमें भी नजर नहीं आई। परिजन ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में कराने की बात कही है।