फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

नाना की हत्या के आरोपी पिता के खिलाफ बेटे ने गवाही दी

Wed, 02 Oct 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। नाना की हत्या के आरोपी पिता के खिलाफ कोर्ट मेें सात साल के बच्चे ने मंगलवार को गवाही दी। मामला विशेष न्यायाधीश सत्यदेव गुप्ता की कोर्ट का है।
विज्ञापन

घटना 12 मार्च 18 की है जिसकी रिपोर्ट हुसैन बाग थाना किला के रहने वाले मोहसिन अंसारी ने लिखाई। रिपोर्ट में उसने कहा कि 2010 में उसने अपनी बहन सीमा की शादी रेती चौराहा के रहने वाले फईम के साथ की थी। शादी के बाद से ही अभियुक्त अपनी पत्नी सीमा को परेशान करता था। आजिज आकर सीमा मायके आकर रहने लगी थी। घटना वाले दिन रात के आठ बजे जब वादी के पिता रईस मियां अपने नवासे और अभियुक्त फईम के बेटे अरहान को आइसक्रीम दिलाने बाहर गया। वहीं पर अभियुक्त ने पीछे से आकर चाकूू से रईस मियां पर ताबड़तोड़ हमला करके जान से मार दिया। इस हत्या का अरहान चश्मदीद गवाह था जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। अरहान ने अपने पिता के खिलाफ गवाही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed