{"_id":"5d8fca878ebc3e93d9658b0e","slug":"crime-bareilly-news-bly377996744","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दो महीने बाद मौत फिर एक महीने बाद शव कब्र से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दो महीने बाद मौत फिर एक महीने बाद शव कब्र से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट इलाके की एक युवती की शादी के दो महीने बाद ही मौत हो गई। शव को भी दफन कर दिया गया लेकिन अब एक महीने बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। शनिवार को डीएम के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की और फिर शव को भी कब्र निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया।
बिथरी चैनपुर थाने के गांव सैदपुर निवासी नाजिम हुसैन ने डीएम और एसएसपी को पत्र देकर बताया था कि उसकी बहन बबली उर्फ सुब्हाना की शादी इसी साल 23 जून को नवाबगंज के रिछौला किफायतुल्ला निवासी मुजीब से हुई थी। उसके परिवार ने निकाह में करीब दस लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराली और दहेज की मांग करके बबली को परेशान करते थे। उसे भूखा रखकर पीटा जाता था। बहन ने फोन पर बताया था कि घर से कुछ जेवर चोरी होने के बाद उस पर ही चोरी का इल्जाम लगाया जा रहा है। इसके बाद जेवर ननद से बरामद हो गया तो ससुराली उससे और नाराज हो गए। बताया कि 23 अगस्त को बहन की ससुराल से कॉल आई कि तुम्हारी बहन की हालत खराब है।
वे बरेली के अस्पताल पहुंचे तो उसकी बहन की मौत हो चुकी थी। शव नीला पड़ा था। मुंह से झाग आ रहे थे। ससुराली उसका शव भी नहीं ले गए। तब उन लोगों ने ही बहन को सुपुर्देखाक कर दिया। बाद में पता लगा कि बहन को दहेज की खातिर जहर देकर मारा गया है। अधिकारियों के आदेश पर कैंट पुलिस ने बबली के ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली। शनिवार को शव निकलवाकर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।