{"_id":"5d8922f18ebc3e93ba1b1daf","slug":"crime-bareilly-news-bly377400983","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा उपवन से गाय ले जाने वाले पशु तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा उपवन से गाय ले जाने वाले पशु तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कान्हा उपवन से दूसरे की गाय को फर्जी आईडी लगाकर ले जाने वाले फरीदापुर चौधरी के पशु तस्कर आरिफ के खिलाफ सोमवार देर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस मामले में कान्हा उपवन के स्टाफ व दो सभासदों की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को भेजी है। उनके स्तर से आरोपों की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
कुछ दिन पहले आलोक नगर वार्ड 21 निवासी विजय चौहान ने अपनी दो गायों को न पाल पाने की मजबूरी जताकर नगर निगम की टीम को सौंप दिया था। इन्हें कान्हा उपवन पहुंचा दिया गया था। बताते हैं कि दो पार्षदों की भूमिका भी इसमें संदिग्ध रही। अगले ही दिन इज्जत नगर थाने के फरीदापुर चौधरी निवासी आरिफ पुत्र साबिर अपनी आईडी जमाकर गायों को अपना बताकर ले गया। इसका जुर्माना भी उसने तीन हजार रुपये अदा किया। जब विजय को इसकी जानकारी हुई तो स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मिंटू सिंह के साथ जाकर अधिकारियों से शिकायत की। नगर निगम और पुलिस के बड़े अफसरों तक मामला पहुंचा तो तस्कर विजय को कॉल करके दोनों गाय कुदेशिया फाटक पर बांधकर भाग गया।
इस मामले में मिंटू ने स्थानीय भाजपा नेताओं व अधिकारियों से कई बार शिकायत की पर कार्रवाई नहीं की गई। तब मिंटी सिंह ने अलीगढ़ के भाजपा विधायक संजीव राजा से शिकायत की। उन्होंने डीआईजी राजेश कुमार पांडेय से बात की तो डीआईजी के निर्देश पर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी। उसी जांच के बाद अब कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है। मिंटू और विजय ने इसके लिए एसपी सिटी का आभार जताया और उनसे बाकी दोषियों पर भी कार्रवाई को कहा। एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे लोगों की भूमिका की जांच नगर आयुक्त के स्तर से कराई जाएगी। उन्हें रिपोर्ट भेज दी गई है। इस विवेचना में भी जिसका नाम आएगा वो शामिल किया जाएगा।