फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

फर्जी कागजात से करा लिया बैनामा, बेटा-बहू समेत चार पर मुकदमा

Tue, 24 Sep 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। फर्जी कागजात तैयार करके बैनामा कराने के मामले में मां की शिकायत पर कोर्ट ने बेटा-बहू समेत चार को तलब किया है। मामला अपर सिविल जज की अदालत का है।
विज्ञापन

बारादरी में कांकरटोला निवासी रहमत ने वकील अमजद सलीम के जरिए कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि वह 80 साल की वृद्धा और विधवा है। अगस्त 1965 में उसने एक मकान देवी बाई से खरीदा था जो करीब 400 गज का था। 255 गज का एक अन्य मकान 1970 में विशनदास से खरीदा था। 2013 में उसने देवी बाई से खरीदे मकान का हिबानामा सभी बेटी-बेटों के सामने मोहम्मद अफरोज नाम के बेटे को कर दिया। यह बात उसके बड़े बेटे मोहम्मद इदरीश को पसंद नहीं थी। रहमत का आरोप है कि वर्ष 2017 में इदरीस ने उसको धोखा देकर देवी बाई से खरीदे मकान के कुछ हिस्से का रजिस्टर्ड हिबानामा अपने नाम करा लिया। उन्हें इसकी जानकारी हुई तो हिबानामा खारिज कराने के बहाने इदरीश उन्हें अपने घर ले गया । फिर तीन मई 2018 को रजिस्ट्री आफिस ले जाकर पहले से तैयार कुछ कागजात पर अंगूठे लगवा लिए। यह काम इतनी जल्दी हुआ कि साथ मौजूद दूसरा बेटा रईस वे कागज नहीं पढ़ सका। इसके बाद बेटे इदरीश और बहू फरजाना ने उन्हें अपने घर पर रोक लिया। वहां 15 दिन रहने के दौरान तबियत खराब रहने के साथ ही नशा रहने लगा। एक दिन उन्होंने सुना कि इदरीश और उसकी पत्नी बात कर रहे थे कि अम्मा का काम तमाम होने में 10-12 दिन और लगेंगे। इसके बाद वह अपने घर पहुंची और अन्य चारों लड़कों को सारी बात बताई। रजिस्ट्री ऑफिस में देखा तो पता लगा कि इदरीश ने फर्जी कागजात तैयार कराकर उनके मकान का बैनामा सौराब खां और इम्तियाज खां के नाम दस लाख रुपये में करा दिया है जबकि यह जायदाद एक करोड़ की थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट ने अभियुक्त इदरीस खां, फरजाना, इम्तियाज हुसैन और सौराब खां को धोखा धड़ी के आरोप में तलब कर 23 अक्तूबर को हाजिर होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed