{"_id":"5d8671238ebc3e93d8447cdb","slug":"crime-bareilly-news-bly3771664193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वाली छात्रा को गिरफ्तार किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने वाली छात्रा को गिरफ्तार किया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पूर्व एमएलसी एवं भाजपा नेता जयेश प्रसाद का कहना है कि फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने मीडिया को बयान जारी किया कि रंगदारी मांगने वाले सभी आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।
दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद के मुद्दे पर चुप्पी साधे भाजपा नेता अब खुलकर सामने आ गए। शनिवार को जयेश ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के मामले में तीन युवकों को तो जेल भेज दिया गया लेकिन मुख्य आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी नहीं की गई। जबकि वीडियो से साफ है कि अन्य आरोपियों के साथ छात्रा भी रंगदारी मांगने में शामिल है। जेल गए तीनों आरोपियों ने इसे स्वीकारा भी है। उन्होंने कहा कि एसआईटी ने जो कार्रवाई की, वह पक्षपातपूर्ण नजर आ रही है।
जयेश ने कि कहा कि यौन शोषण के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद स्वामी चिन्मयानंद का स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी के लिए उन्हें केजीएमसी रेफर करने को कहा था लेकिन जिला प्रशासन और एसआईटी उनके गिरते स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि खराब स्वास्थ्य को देखते हुए यदि स्वामी के साथ कोई घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेदार एसआईटी व जिला प्रशासन होगा।
विज्ञापन
बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए कहना यह तो मानवीय संवेदना है, छात्रा और उसके दोस्तों को लेकर दिया गया बयान उनका अपना व्यक्तिगत बयान है। वह पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं।
- नवनीत पाठक, जिला महामंत्री भाजपा
जेल गेट पर भी दिखीं भाजपा झंडा लगीं गाडिय़ां
स्वामी चिन्मयानंद के जेल जाने के बाद शनिवार को उनसे मिलने तो कोई नहीं पहुंचा लेकिन जेल गेट के बाहर खड़ी भाजपा झंडा लगी गाड़ी को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि स्वामी से मिलने पहुंचने वालों में भाजपा के लोग रहे होंगे।