{"_id":"5d867f3c8ebc3e01740f5f34","slug":"crime-bareilly-news-bly377157495","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की मौत में जहर के संकेत मिले, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर की मौत में जहर के संकेत मिले, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिथरी में बेहोश हालत में मिले और शहर के निजी अस्पताल में मरे ड्राइवर जाहिद के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। शव में जहर के संकेत मिलने पर विसरा सुरक्षित कर दिया गया। कोतवाली और बिथरी पुलिस ने कार्रवाई एकदूसरे पर टाल दी। हालांकि जाहिद के परिजन उसकी हत्या का आरोप लगाते रहे।
32 वर्षीय जाहिद नकटिया का निवासी था और अपने भाई मोहम्मद अली का लोडर वाहन चलाता था। रघुवंशी कॉम्पलैक्स में कपड़े की थोक दुकान चलाने वाले मूलचंद ने 18 सितंबर को अपने दो कर्मचारियों रिंकू और प्रदीप से कानपुर माल भेजने के लिए कोई वाहन किराये पर करके लाने को कहा था। वे दोनों जाहिद को तय कर ले गए। कानपुर में माल उतारा तो वहां से मूलचंद को कुछ गठरियां कम होने की सूचना दी गई। वह वापस आया तो फर्म मालिक ने इस बारे में उसे टोका। उससे कपड़ा लाकर देने को कहा, वर्ना पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी। मोहम्मद अली के मुताबिक शुक्रवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि उनका भाई बेहोशी की हालत में बिथरी की उड़ला नहर के पास पड़ा है। यहां देर रात करीब साढ़े 11 बजे जाहिद की मौत हो गई।