{"_id":"5d8689148ebc3e93d10092b0","slug":"crime-bareilly-news-bly377123048","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही छात्रा को किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही छात्रा को किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही छात्रा को उसका सहपाठी फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम कर रहा है। पढ़ाई के दौरान कम नंबर आने की वजह से वह छात्रा से चिढ़ता था। छात्रा की शिकायत पर एसपी क्राइम ने रिपोर्ट के आदेश दिए हैं।
मीरगंज क्षेत्र निवासी छात्रा ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर में एसपी क्राइम रमेश भारतीय को बताया कि वह प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। मीरगंज के डिग्री कॉलेज में साथ पढ़ने वाला युवक कम नंबर आने के चलते उससे चिढ़ता था। कुछ दिन तक उसने सोशल मीडिया पर साथ में फोटो लगाकर छात्रा को बदनाम किया। इसकी शिकायत के बाद कुछ दिन शांत रहा। अब उसने छात्रा का नंबर इस्तेमाल करके फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है और उसे परेशान करता है। उसे और परिचितों को फोन करके अश्लील बातें करता है। इससे उसकी बदनामी हो रही है और पढ़ाई बाधित हो रही है। एसपी क्राइम ने मीरगंज इंस्पेक्टर को रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।