{"_id":"5d8291ed8ebc3e93c81657f9","slug":"crime-bareilly-news-bly3767294153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान समेटकर प्रेमी संग निकली थी नाबालिग, चोरी में दूसरे पिटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान समेटकर प्रेमी संग निकली थी नाबालिग, चोरी में दूसरे पिटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक सप्ताह पहले घर से लापता जिस 13 साल की किशोरी को परिवार और पुलिस अनहोनी की आशंका में खोज रहे थे, उसे दिल्ली से प्रेमी समेत पकड़ा गया है। उसके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है जिसे लेकर रिपोर्ट के बाद कुनबे के लोग पिट चुके हैं।
बिथरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सप्ताह भर पहले लापता हो गई थी। इससे कुछ दिन पहले उसके घर से करीब दो लाख जेवर और नकदी चोरी हो गई। लड़की के पिता ने तब चोरी के शक में अपने भतीजे पर रिपोर्ट करा दी थी। पुलिस ने आरोपी समेत कुछ और संदिग्धों से पूछताछ कर पिटाई की थी बावजूद नतीजा नहीं निकला। फिर किशोरी के लापता होने के बाद परिवार और परेशान हो गया। उसकी गुमशुदगी लिखकर पुलिस खोजबीन में लगी और किशोरी को दिल्ली से प्रेमी संग पकड़ लिया। पता लगा कि तीन साल बड़े प्रेमी से उसकी मुलाकात कलारी गांव में हुई जहां दोनों अपनी रिश्तेदारी में जाते थे। योजना के मुताबिक लड़की पहले ही माल समेटकर प्रेमी को सौंप आई थी। कुछ दिन बाद वह अकेली ही प्रेमी के संग चली गई। इनसे चोरी का सामान भी बरामद हो गया।