फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

छात्रा के दोस्तों से स्वामी से रंगदारी मांगने के मामले में हुई पूछताछ

Tue, 17 Sep 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद पर यौन शोषण और उनसे पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने के मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने रविवार को स्वामी चिन्मयानंद को पूछताछ के लिए एक बार फिर पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय बुलाया जहां उनसे लंबी पूछताछ हुई। वहीं छात्रा के दोस्तों से स्वामी से रंगदारी मांगने के मामले में पूछताछ हुई।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इन दोनों ही मामलों की एसआईटी इलाहाबाद हाईकोर्ट की निगरानी में एक साथ जांच कर रही है। दुष्कर्म से जुड़े मामले में एसआईटी छात्रा, उसके माता-पिता और स्वामी चिन्मयानंद से कई चरणों में पूछताछ कर चुकी है। हालांकि बीच-बीच में एसआईटी ने पांच करोड़ की रंगदारी से जुड़ेे मामलों में संजय से भी पूछताछ की। चूंकि दुष्कर्म से जुड़े मामले में लगभग सारे बयान हो चुके हैं, इसलिए अब पूरा फोकस स्वामी से रंगदारी मांगे जाने के मामले की जांच पूरी करने में हैं। इसी के मद्देनजर एसआईटी ने रविवार सुबह करीब 11 बजे स्वामी चिन्मयानंद को पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय बुलाया। वहीं छात्रा के दोस्त संजय और तीन अन्य साथियों को बुलाया गया। जहां छात्रा के दोस्तों से रंगदारी मांगे जाने के मामले को लेकर सभी से अलग-अलग कई चरणों में एसआईटी ने सवाल-जवाब किए। सूत्रों के अनुसार एक बार स्वामी के साथ आमने-सामने भी सवाल-जवाब हुए। इस दौरान एसएस कॉलेज के प्राचार्य अवनीश मिश्रा भी मौजूद रहे, लेकिन वह पूछताछ कक्ष के बाहर ही खड़े नजर आए। एसआईटी उनसे व कॉलेज के अन्य स्टाफ से भी पहले कई बार इन दोनों मामलों में सवाल-जवाब कर चुकी है।
विज्ञापन

स्वामी के तेल मालिश कराते हुए वीडियो वायरल होने और छात्रा का एक गाड़ी में कुछ लड़कों के साथ स्वामी से रंगदारी मांगे जाने के मामले को लेकर हो रही चर्चा का वीडियो वायरल होने को लेकर एसआईटी पूरी तरह से गंभीर है। इसीलिए इन दोनों ही मामलों में कई बार स्वामी और छात्रा व छात्रा के दोस्तों से क्रास सवाल-जवाब किए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी से रंगदारी मांगे जाने के मामले में छात्रा के दोस्तों से एसआईटी ने पूछताछ करने के साथ ही उनके मोबाइल भी कब्जे में ले लिए हैं। हालांकि एसआईटी ने सर्विलांस सेल की मदद से छात्रा के दोस्तों के मोबाइल का डाटा भी कब्जे में ले लिया है। ताकि यह पता चल सके कि इन मोबाइल से किन-किन लोगों से और कब-कब बात हुई या मेसेज भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed