{"_id":"5d7d56558ebc3e01586ef70d","slug":"crime-bareilly-news-bly376152463","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर पहुंचा पत्नी के पास फोन, बोला- बंधक बना रका है, बचा लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर पहुंचा पत्नी के पास फोन, बोला- बंधक बना रका है, बचा लो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शुक्रवार रात एक महिला अपने कथित अस्पताल कर्मचारी पति के अपहरण और फिरौती में पांच लाख रुपये मांगे जाने की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। हालांकि अस्पताल स्टाफ ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया था। देर रात फोन बंद होने के बाद शनिवार सुबह फिर युवक ने पत्नी को फोन कर अपने बंधक बने होने की बात बताते हुए उसे बचा लेने की बात कही। थाना पुलिस की दो टीमों युवक की तलाश में जुटी हैं।
बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी मुकेश ने परिजनों को खुद को पीलीभीत बाईपास स्थित मेडीसिटी अस्पताल का कर्मचारी बता रखा था। शुक्रवार शाम पत्नी सरस्वती, बहनोई अरुण ने थाने पहुंचकर उसके अपहरण और मेसेज में पांच लाख रुपये मांगे जाने की बात की थी। अरुण की तरफ से अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। मुकेश का फोन दिल्ली पहुंचकर देर रात बंद हो गया था। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11 बजे सरस्वती के पास फिर मुकेश के फोन से कॉल पहुंचे। फोन पर मुकेश ने बात की और अपने बंधक बने होने की बात बताई। साथ ही उसे जल्द ही बचा लेने की बात कही। लेकिन पुलिस कॉलर की लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई। बारादरी पुलिस की दो टीमें मुकेश की तलाश में जुटी हैं। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।