{"_id":"5d7aadb48ebc3e939e46f758","slug":"crime-bareilly-news-bly3759102200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट, छेड़छाड़ और चोरियां, यहां जिला अस्पताल में सब होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट, छेड़छाड़ और चोरियां, यहां जिला अस्पताल में सब होता है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल की लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण मरीजों को काफी परेशानियों झेलनी पड़ती हैं। मरीज ही नहीं यहां मनचले स्टाफ नर्सों को भी नहीं छोड़ते। अंजान लोगों के अकसर परिसर में घुस आने के कारण लूट, छेड़छाड़ व चोरी की घटनाएं अकसर यहां होती रहती हैं। अब बृहस्पतिवार सुबह तड़के एक वार्ड में भर्ती मरीज व अन्य लोगों का सामान एक चोर ने उड़ा लिया। पीड़ितों ने थाना कोतवाली में घटना की तहरीर सौंपी है।
कैंट क्षेत्र के गांव ठिरिया निजावत खां निवासी मोहम्मद कादर खां छह सितंबर से जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में भर्ती हैं। बताया कि वार्ड में अकसर अंजान लोगों घूमते रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह तड़के उनका व वार्ड से व दो और लोगों का मोबाइल व सामान गायब हो गया। वार्ड में लगे सीसीटीवी चैक कराए तो एक अंजान युवक उनका सामान ले जाता नजर आया। इससे पहले भी यहां ओपीडी की लाइन में एक महिला की चेन लूटकर भाग रहा युवक पकड़ा गया था। पैथोलॉजी और पर्चा काउंटर से पर्स काटते हुए भी युवक पकड़े जा चुके हैं। साथ ही पैथोलॉजी लैव में महिला से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को जेल भेजा गया था। कुछ दिन पहले बच्चा वार्ड में भी नशे में धुत्त एक मरीज का तीमारदार नर्स से अभद्रता करते पकड़ा गया था।