{"_id":"5d7aae678ebc3e013c6cad9f","slug":"crime-bareilly-news-bly375871568","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टूटे तार से झुलसे छात्र की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल से टूटे तार से झुलसे छात्र की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक महीना पहले कोचिंग से घर लौटते वक्त पोल से टूटकर गिरे तार की चपेट में आकर झुलसे छात्र की मां ने बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंभीर हालत होने के कारण बृहस्पतिवार को छात्र को दिल्ली ले जाया गया है।
गोल्डन ग्रीन पार्क निवासी निर्मला सिंह का बेटा आयुष्मान दसवीं का छात्र है। पिता बीएसएफ में तैनात है। निर्मला सिंह के मुताबिक 29 जुलाई की शाम ग्रीन पार्क से इंग्लिश की कोचिंग पढ़कर लौटते वक्त एक प्रापर्टी डीलर के ऑफिस के बाहर लगे पोल से एक तार अचानक टूटकर आयुष्मान के ऊपर गिर पड़ा था जिससे वह बुरी तरह झुलस गया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराकर उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ थाना बारादरी और विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसने के कारण छात्र का एक हाथ बचा पाने से जवाब दे दिया है।