{"_id":"5d76b70c8ebc3e016a180eeb","slug":"crime-bareilly-news-bly375504798","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल गए इंस्पेक्टर-दरोगा पर हमला करने वाले फौजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल गए इंस्पेक्टर-दरोगा पर हमला करने वाले फौजी
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन चौराहे पर चौकी इंचार्ज और कोतवाली इंस्पेक्टर पर रविवार की रात पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने के बाद गिरफ्तार किए गए दोनों फौजियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। सोमवार को भी पूरे दिन कोतवाली पुलिस के पास उनकी सिफारिश में फोन आते रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें नजरंदाज कर दिया।
जंक्शन चौराहे पर रविवार देर रात बीच सड़क पर खड़ी कार हटाने के लिए कहने पर रामेश्वर धाम कालोनी में रहने वाले फौजी सचिन और राजीव ने जंक्शन चौकी इंचार्ज सिद्धांत शर्मा से गालीगलौज करते हुए पिस्टल तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर गीतेश कपिल पहुंचे तो उन पर भी हमला कर सिर पर बट मार दी जिससे वह चुटैल हो गए थे। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें काबू में किया। रात में ही मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। इससे पहले आरोपियों की हिमायत में पुलिस के पास दिन भर फोन आते रहे।