{"_id":"5d76b70a8ebc3e016308df9f","slug":"crime-bareilly-news-bly3754884127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या की चेतावनी के बाद शोहदे पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या की चेतावनी के बाद शोहदे पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। छेड़छाड़ और हमले की कई बार शिकायत के बावजूद बारादरी पुलिस विवाहिता को टहलाती रही। परेशान होकर विवाहिता ने आत्महत्या की चेतावनी दी तो एडीजी ने इसका संज्ञान लिया। अब बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विवाहिता का आरोप है कि इलाके का ही एक शोहदा चंद्र किरन उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। तीन सितंबर की रात बेटी की दवा लेने जाते वक्त चंद्र किरन ने उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसे और बेटी दोनों को पीटा। इससे चार दिन पहले भी आरोपी ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। उसने इसकी शिकायत पति के साथ जाकर उसके पिता से की तो रात में ही उसने पिता नरेश के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया था। पुलिस ने फिर भी सिर्फ एनसीआर दर्ज की। पुलिस की इस टालमटोल पर विवाहिता ने आत्महत्या करने की चेतावनी दे दी थी।