फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

शपथपत्र देकर कथित पशु तस्करों ने छुड़ा लीं कान्हा उपवन से गाय

Fri, 06 Sep 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। देखभाल करने का समय न होने पर कान्हा उपवन पहुंचाई गायों को कथित पशु तस्करों ने शपथपत्र देकर छुड़ा लिया। गाय मालिक को जानकारी हुई तो उसने मामले की शिकायत नगर निगम और पुलिस में की। साथ ही आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपी दोनों गायों को कुदेशिया फाटक के पास बांधकर फरार हो गए। इसको लेकर वहां काफी हंगामा भी हुआ। वहीं, गाय मालिक ने कथित पशु तस्करों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इज्जतनगर की आलोक नगर कालोनी निवासी विजय चौहान कत्था फैक्ट्री में काम करते हैं। विजय ने बताया कि पिता की मौत के बाद व्यस्तता के चलते वह गायों की देखभाल नहीं कर पा रहे थे। इसलिए नगर निगम की टीम जब उनके क्षेत्र में आवारा जानवर पकड़ने पहुंची तो बुधवार को उन्होंने भी अपनी दोनों गाय कान्हा उपवन भिजवा दीं। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि दो पार्षदों ने उनकी गाय सांठगांठ करके इज्जतनगर क्षेत्र निवासी दो पशु तस्करों से कर दिया है। इनमें एक ने खुद को गायों का मालिक बताकर नगर निगम में तीन हजार रुपये जुर्माना जमा किया और बृहस्पतिवार सुबह शपथपत्र देकर गाय छुड़वा लीं। बृहस्पतिवार को विजय भी कान्हा उपवन पहुंच गए। उन्होंने जब अपनी गाय नहीं देखीं तो पूछताछ की। इसके बाद पूरी कहानी सामने आई। आईडी की जांच पड़ताल में कथित पशु तस्करों के नाम सामने आए तो उन्होंने दोनों से संपर्क किया। इस पर वे उन्हें दोनों गाय सौंपने की बात कहकर टहलाने लगे। दोपहर में विजय ने मिन्टू सिंह के साथ जाकर नगर निगम में इसकी शिकायत की तो हड़कंप मच गया। कान्हा से गाय छुड़ाने वाले दोनों कथित पशु तस्करों ने शाम को गाय देने की बात कहकर विजय को कुदेशिया फाटक बुलाया। मगर उनके पहुंचने से पहले ही दोनों वहां गायों को बांधकर भाग निकले।
विज्ञापन

तस्करी का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
विजय का आरोप है कि तस्करों ने उन्हें गाय देने के लिए कुदेशिया फाटक पर बुलाया था। वह मिन्टू सिंह के साथ कुदेशिया फाटक पहुंचे तो आरोपी गायों को बांधकर पीट रहे थे। उन्हें देखा तो छोड़कर भाग निकले। इसके बाद उन लोगों ने वहां हंगामा किया तो पुलिस पहुंची। निगम के लोगों पर तस्करों से जुड़े होने का आरोप भी लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जांच का आश्वासन देकर शांत किया। इस मामले की तहरीर थाना इज्जतनगर में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गायों के कुदेशिया फाटक पर बंधे होने की सूचना मिली थी। गायों को मालिक के घर पहुंचा दिया गया। पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मामले में जांच की जा रही है। - केके वर्मा, इंस्पेक्टर इज्जतनगर

- मामला जानकारी में आया है। गाय के मालिक से शपथ पत्र मांगा गया है। जिसने भी झूठा शपथ पत्र देकर गाय ली हैं, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - संजीव प्रधान, प्रभारी कान्हा उपवन एवं पशु आश्रय गृह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed