{"_id":"5d71218a8ebc3e015d44b453","slug":"crime-bareilly-news-bly3750074100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: गांव में जड़ी बूटी बेचने आए बाबा को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: गांव में जड़ी बूटी बेचने आए बाबा को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पीटा
Fri, 06 Sep 2019 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पापड़ में गुरुवार सुबह एक बाबा को जड़ी बूटी बेचना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर पीट दिया, जिससे बाबा को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वालों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यह मामला गुरुवार सुबह करीब 10 बजे का है। उस समय कासगंज निवासी एक बाबा अपनी जड़ी बूटी बेचने पापड़ गांव पहुंचा था। उसका हुलिया साधुओं की तरह था। जिस समय बाबा गांव में आवाज लगा रहा था। तभी किसी ने अफवाह फैला दी कि बाबा बच्चा पकड़ने आया है। फिर क्या था गांव के दर्जनों लोग आ गए, उन्होंने बाबा को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन
उस दौरान जो भी आया उसने अपने हाथ साफ कर लिए। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। उसी समय किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह बाबा को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। उसकी स्वास्थ्य केंद्र भेजकर मरहम पट्टी कराई। पुलिस ने बाबा से मारपीट करने वालों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन