फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

गणेश चतुर्थी मनाने आए मेहमानों को दबंगों ने किया अगवा

Fri, 06 Sep 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। रुपयों के लेनदेन को लेकर चल रही रंजिश के चलते एक व्यक्ति के घर गणेश चतुर्थी मनाने पहुंचे उनके एक रिश्तेदार के परिवार को दबंगों ने अगवा कर लिया। व्यक्ति देर रात सूचना मिलने पर घर पहुंचने तो पुलिस से शिकायत की। उनके मुताबिक देर रात परिवार रामपुर जिले से पुलिस ने ढूंढ निकाला। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति एक निजी अस्पताल में पीआरओ हैं। इलाके के ही जेंदर सिंह सेे उनकी रुपयों को लेकर रंजिश चल रही है। बताया कि करीब दो साल पहले जेंदर सिंह ने मकान खरीदने के लिए उनसे करीब ढाई लाख रुपये लिए थे। रुपये मांगने पर गालीगलौज व मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में एक सितंबर को जेंदर सिंह, पत्नी गोला देवी, दोनों बेटे रवि, शुभम और पांच अज्ञात ने उनके घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। पत्नी से छेड़छाड़ भी की। शोर सुनकर गणेश चतुर्थी मनाने पहुंचे उनके रिश्तेदार और उनका परिवार बीचबचाव करने आया तो दबंगों ने उन्हें भी पीट दिया। बताया कि इस पर आरोपी रिश्तेदार दंपति और उनकी दो साल की बेटी तो तमंचे के दम पर अपने साथ ले गए। देर रात दबंगों से चंगुल से छूटकर उन्होंने रामपुर पुलिस की मदद से संपर्क किया। बताया कि मौका पाकर रिश्तेदार ने यूपी पुलिस को बंधक बने होने की सूचना दी थी। तब स्थानीय पुलिस ने मौके पर उन्हें रामपुर के गांव खजुरिया के एक घर से उन्हें छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed