फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पिता के साथ बिहार चला गया असलम

Wed, 04 Sep 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बिहार निवासी मानसिक मंद युवक को उसके पिता बीती रात आकर अपने साथ ले गए। जासूसी के शक में युवक ने लंबी पूछताछ का सामना किया था। हालांकि किसी तरह की संलिप्तता न मिलने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मिलिट्री इंटेलिजेंस ने एक सूचना के बाद कैंट के सैन्य क्षेत्र की एक मजार से 23 वर्षीय युवक को पकड़ा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं और वह टीम के सवालों के जवाब भी नहीं दे पा रहा था। टीम उसे अपने दफ्तर ले गई। वहां उससे यहां करीब सात घंटे पूछताछ की गई। उसने अपना नाम असलम और पिता का नाम तैयब अंसारी बताया। वह बिहार के सीतामढ़ी जिले के थाना रुनी सैदपुर के वार्ड नंबर दो समुअल शाहपुर का निवासी था। सीसीटीवी फुटेज व अन्य जांच में उस पर कोई आरोप साबित नहीं हुआ। पता लगा कि वह अपने एक दोस्त के साथ आला हजरत दरगाह पर सिर झुकाने रविवार रात बरेली जंक्शन आया था। कल वह भटक गया। असलम की बातें ठीक निकलीं तो इंटेलिजेंस ने परिवार से संपर्क साधा। कैंट इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने सूचना दी तो सोमवार देर रात असलम के पिता तैयब अंसारी थाने पहुंचे और अपनी सुपुर्दगी में बेटे को ले गए।
विज्ञापन


बच्चा चोरी में भी पिट रहे मानसिक मंद
बरेली। मानसिक मंद लोगों पर इन दिनों बड़ी मुसीबत आई हुई है। कभी बच्चा चोर गैंग के सदस्य होने के शक में भीड़ उन्हें पीट देती है तो कभी संदिग्ध के तौर पर सेना और पुलिस की सख्त पूछताछ से वे परेशान होते हैं। असलम की कहानी भी ऐसी ही निकली। सेना ने उसके हुलिये और सही जवाब न दे पाने की वजह से ही इतने लंबे समय तक पूछताछ की। अगर वह सामान्य व्यक्ति होता और तत्काल ही अपने बारे में सही जानकारी दे देता तो उसे परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। असलम के पिता का कहना था कि बेटे की मानसिक स्थिति की वजह से वह पहले भी परेशानी में पड़ चुका है। उसका काफी इलाज भी कराया गया पर पूरी तरह सही नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed