{"_id":"5d6d85c58ebc3e93af0f3a4e","slug":"crime-bareilly-news-bly3746333136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चा काउंटर पर महिला का बैग कटा, पर्स गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चा काउंटर पर महिला का बैग कटा, पर्स गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बच्चा चोरों के बाद अब जिला अस्पताल में जेबकतरे भी घूमने लगे हैं। सोमवार को पर्चा काउंटर पर बीडीए कॉलोनी निवासी एक महिला का बैग काटकर जेबकतरों ने पर्स पार कर दिया। कुछ देर बाद महिला को पता चला तो उसने चोरी की बाबत हल्ला मचाया। बैग काटने वाले को तलाश किया गया लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।
बीडीए कॉलोनी निवासी कांति सोमवार को जिला अस्पताल पहुंची थी। उन्होंने बताया कि काउंटर पर पर्चा बनाने के दौरान किसी ने ब्लेड से उनका बैग काट कर उसमें रखा पर्स चोरी कर लिया। चोरी का शोर मचाया तो मौजूद तीमारदार मदद को पहुंचे, चोर को तलाश किया लेकिन तब तक वो फरार हो गया था। उन्होंने चौकी प्रभारी को मामले की तहरीर सौंपी है।
वीडियो वायरल की अफवाह से अफसर परेशान
बरेली। महिला अस्पताल में एक तीमारदार का वीडियो वायरल होने की सूचना से अफसर सकते में आ गए। उन्होंने वायरल हुए वीडियो क्लिप को देखने के लिए सभी स्वास्थ्यकर्मी, स्टाफ और अन्य तीमारदारों से पूछताछ की लेकिन उसका वीडियो हासिल नहीं हो सका। बताया जाता है कि डिलीवरी कराने आए एक युवक ने वीडियो वायरल किया है। इसमें उसने अस्पताल प्रशासन पर बेटी पैदा होने पर सात सौ और बेटा पैदा होने पर ढाई हजार रुपये नेग और मिठाई मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही, बेटी पैदा हुई तो रुपये और मिठाई देने का आरोप लगाया है। हालांकि, वीडियो हासिल न होने से आरोप को अधिकारी नकार रहे हैं।