{"_id":"5d6d85b68ebc3e014e27ea0f","slug":"crime-bareilly-news-bly3746181194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले की रिपोर्ट कराई तो पत्नी से लगवाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले की रिपोर्ट कराई तो पत्नी से लगवाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
बरेली। राजस्व विभाग की टीम के सामने हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने पर दबंग पीड़ित के भाई को धमकाने लगे। रिपोर्ट वापस न लेने पर दबंगों ने पीड़ित के भाई के खिलाफ ही पत्नी की तरफ से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत सोमवार को एडीजी से की है।
बिथरी चैनपुर क्षेत्र के उगनपुर निवासी अरविंद के भाई धर्मेंद्र ने कुछ दिन पहले गांव में हो रहे अवैध कब्जों की शिकायत पुलिस से की थी। 21 अगस्त को विभाग की टीम गांव में निरीक्षण करने पहुंची तो गुस्साए दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। टीम ने ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। हमला की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद दबंग उन पर उसे वापस लेने का दबाव बनाने लगे। उनके मुताबिक इसके चलते एक दबंग ने उन पर और उनके भाईयों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर दी। जबकि घटना के वक्त वह अपने मालिक के साथ फरीदपुर में थे। जोकि उनके ऑफि स में लगे सीसीटीवी में स्पष्ट है।