{"_id":"5d6d85b58ebc3e01416b19cf","slug":"crime-bareilly-news-bly374576051","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने की एसएसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने की एसएसपी से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट इलाके में चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर लाखों कीमत की संपत्ति चुरा ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर महिला ने एसएसपी से शिकायत की है।
ठिरिया निजावत खां में रहने वाले नदीम सैफी बाहर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी शन्नो घर में ताला लगाकर बृहस्पतिवार को मायके चली गई थीं। इसी बीच चोरों ने ताले तोड़कर घर से नकदी और जेवर समेत करीब ढाई लाख से ज्यादा कीमत की संपत्ति चुरा ली। जमीन-जायदाद के कागजात तक चोर ले गए। रविवार को शन्नो मायके से लौटीं तो घर में चोरी का पता लगा। शन्नो का आरोप है कि उन्होंने थाना कैंट में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को शन्नो ने एसएसपी ऑफिस पहुुंचकर एसएसपी शैलेंद्र पांडेय से रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की।