{"_id":"5d6c1dbc8ebc3e93b24e21dc","slug":"crime-bareilly-news-bly3745312199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी पर बेटी के अपहरण का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी पर बेटी के अपहरण का आरोप, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुपये लेकर सुनार की दुकान जाने को घर से निकली एक किशोरी अचानक लापता हो गई। परिजनों के मुताबिक देर रात तक ढूंढने पर उन्हें बेटी का अपहरण होने की जानकारी मिली। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी और उसके साथियों पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक किशोरी शनिवार शाम करीब 20 हजार रुपये लेकर घर से सुनार की दुकान जाने को निकली थी। बताया कि जान पहचान के सुनार को कुछ बकाया रुपये भिजवाए थे। देर रात तक किशोरी नहीं लौटी तो उन्होंने ढूंढना शुरू किया। परिजनों के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि उनका पड़ोसी जाहिद अपने साथी मुशाहिद, नन्हां, आसिफ और दो अज्ञात के साथ उनकी बेटी को कहीं ले गया है। आरोप है कि जाहिद ने साथियों की मदद से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। बताया कि जाहिद बेटी से रास्ते चलते छेड़छाड़ करता था।