{"_id":"5d6c1dbe8ebc3e0175539917","slug":"crime-bareilly-news-bly374471485","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो एंट्री में जाने से रोका तो होमगार्ड से भिड़ गया ऑटो ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो एंट्री में जाने से रोका तो होमगार्ड से भिड़ गया ऑटो ड्राइवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराने के चलते मालियों की पुलिया पर एक होमगार्ड ने नो एंट्री में घुसने से एक ऑटो वाले को रोका तो ड्राइवर उससे भिड़ गया। होमगार्ड ने ड्राइवर पर वर्दी फाड़ने के भी आरोप लगाए हैं। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो का चालान करने के साथ ही उसे सीज कर दिया।
सेटेलाइट रोड पर वन-वे के चलते यहां यातायात की समस्या बढ़ने के कारण ऑटो व अन्य कुछ वाहनों को रोका जा रहा है। इसी बीच मालियों की पुलिया पर ट्रैफिक होमगार्ड योगेंद्र सिंह ने एक ऑटो चालक को नो एंट्री में जाने से रोका तो वह उससे भिड़ गया। बात इतनी बढ़ गई की गालीगलौज के बाद दोनों में नौबत मारपीट की आ गई। मौके पर पहुंचे अन्य सिपाहियों ने बीचबचाव कराकर ऑटो वाले का साढे़ तीन सौ रुपये का चालान कर दिया। साथ ही ऑटो सीज भी कर दिया। होमगार्ड ने बिथरी चैनपुर क्षेत्र निवासी ऑटो ड्राइवर पर वर्दी फाड़ने का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में तहरीर दी है।