{"_id":"5d6ac1ae8ebc3e93a8444eb4","slug":"crime-bareilly-news-bly374434447","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल से कॉलेज में पढ़ रही है छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल से कॉलेज में पढ़ रही है छात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने बताया कि छात्रा को कॉलेज में पढ़ते हुए सात वर्ष हो गए। इस दौरान न तो उसे कॉलेज प्रबंधन से कोई शिकायत हुई और न ही कॉलेज प्रबंधन को छात्रा के बारे में कोई शिकायत मिली। यदि छात्रा को कोई शिकायत होती तो वह महिला प्रोफेसर से अपनी शिकायत कर सकती थी। उसने ऐसा भी नहीं किया।
उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन को छात्रा से पूरी सहानुभूति है। ऐसा लग रहा है कि छात्रा किन्हीं षड्यंत्रकारियों के चंगुल में फंस गई और इन्हीं के दबाव में आकर उसने ऐसा किया है। इस मामले में सत्यता क्या है यह छात्रा के कोर्ट में बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
शाहजहांपुर। राजस्थान में छात्रा के साथ मिले संजय नाम के युवक के घर ताला लगा है। पुलिस के दबाव के चलते उसके परिवार के साथ ही नजदीकी रिश्तेदार भी इधर-उधर ठिकाना बदलकर रह रहे हैं कि कहीं पुलिस उनको न उठा ले। एक रिश्तेदार ने जानकारी दी कि संजय अभी पुलिस की कस्टडी में है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस सूत्रों की मानें तो एसटीएफ पांच करोड़ की रंगदारी मामले में मॉनिटरिंग कर रही है। उसने भी छात्रा के साथ मिले संजय नाम के युवक से पूछताछ की है।