{"_id":"5d697d8e8ebc3e93d76c3033","slug":"crime-bareilly-news-bly3742486152","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर बहनों से छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर बहनों से छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। छेड़छाड़ और तेजाब डालने की धमकी देने के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किला पुलिस कार्रवाई करने को भूली तो उनके हौसले बुलंद हो गए। शोहदे इतने बेलगाम हो गए कि अब पीड़ित के घर में घुसकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश की। इतना ही नहीं शिकायत करने जाते वक्त पीछे लग गए और रास्ते में मारपीट कर जबरन गाड़ी में उठा ले जाने की कोशिश भी की। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
किला क्षेत्र निवासी एक युवती ने करीब दो वर्ष पहले इलाके के ही मुशीर उद्दीन के खिलाफ सड़क चलते छेड़छाड़ करने और तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किला पुलिस ने जांच को ठंडे बस्ते में डाल दी थी। कार्रवाई न होेने पर वह इतना बेलगाम हो गया कि लगातार उन्हें परेशान करने लगे। परेशान होकर इसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों से भी की। आरोप है कि इसके चलते 22 अगस्त को मुशीन ने दो साथियों के साथ घर में घुसकर उनसे व उनकी बहन से छेड़छाड़ की। उनसे दुष्कर्म की कोशिश भी की। दूसरी मंजिल पर मौजूद उनका दिव्यांग भाई शोर सुनकर पहुंचा तो आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। बताया कि इसके बाद वह शिकायत करने जैसे ही प्रेमनगर क्षेत्र स्थित दूसरे घर जाने को निकली तो आरोपी उनके पीछे लग गए। घर की लगी के बाहर आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करते हुए मारपीट की।