{"_id":"5d697cc98ebc3e93b774d870","slug":"crime-bareilly-news-bly374241975","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये के साथ युवती लापता, अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये के साथ युवती लापता, अपहरण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शादी से करीब डेढ़ महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती के परिजनों ने एक दबंग पर उसके अपहरण का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक दबंग ने रुपयों के लिए बेटी का अपहरण कर लिया है। बेटी के साथ कोई घटना होने की आशंका जताते हुए थाने में की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रेमनगर क्षेत्र निवासी युवती की शादी अक्तूबर में होनी है। 16 अगस्त को वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों के मुताबिक वे लोग शादी की शॉपिंग करने बाजार गए हुए थे। लौटे को घर खुला मिला। छानबीन में अलमारी में रखे करीब ढाई लाख रुपये भी गायब मिले। बताया कि मोहल्ला भूड़ो की मठिया निवासी गुलाम साबिर उर्फ फैजान उनकी बेटी के पीछे पड़ा था। आरोप है कि रुपयों के लालच में फैजान उसका पिता सज्जाद और मां शब्बो उनकी गैर मौजूदगी में बेटी का अपहरण कर ले गया। साथ ही घर में रखे लाखों रुपये भी लूट लिए। परिजनों ने बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।