{"_id":"5d697e308ebc3e015b678d0a","slug":"crime-bareilly-news-bly374224842","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई राज्यों में वांटेड चोर नूर मोहम्मद समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई राज्यों में वांटेड चोर नूर मोहम्मद समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कई राज्यों में वांटेड बिजनौर के एक चोर नूर और दो साथियों को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात शहर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गैंग का सिविल लाइंस स्थित कई दुकानें काटने का इरादा था। इनसे कई असलहे और ताले-तिजोरी काटने के हाथ से बने कई औजार भी बरामद हुए। तीनों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया।
कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पहले बिजनौर एक वांटेड चोर और नकबजनी गैंग द्वारा सिविल लाइंस स्थित कुछ दुकानों की रेकी करने की सूचना मिली थी। इस पर क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक गैंग के बिजनौर में कोतवाली क्षेत्र बुरहानपुर निवासी नूर मोहम्मद और कीतरपुर क्षेत्र के चिड़िया चाचड़पुर निवासी जावेद और मुशर्रफ के एक होटल में ठहरे होने की सूचना मिली। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम और थाना पुलिस ने होटल में दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। छानबीन में इनके पास से कई असलहे और ताले-तिजोरी काटने के कई औजार भी मिले। पुलिस कार्यालय में तैनात बिजनौर के एक सिपाही ने इनका बाकी कच्चा चिट्ठा खोल दिया। पुलिस के मुताबिक मास्टर माइंड नूर छह महीने पहले ही हैदराबाद की जेल से छूट कर आया है। सिर्फ नूर के खिलाफ ही तमाम थानों में करीब 42 मुकदमे दर्ज हैं।