फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

चोटी कटवा की दहशत बरकरार, फरहत ने की सुरक्षा जारी रखने की मांग

Thu, 22 Aug 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने अपनी सुरक्षा को जारी रखने के लिए कानूनी कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को उन्होंने एसएसपी दफ्तर आकर एसपी क्राइम को इस बारे में अर्जी दी। एसपी क्राइम ने पुलिस लाइन के आरआई को आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन

हाल ही में मोईन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा के निशाने पर रही मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा दिया। जेल जाने से पहले चोटी कटवा ने फरहत समेत निदा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वह जेल से बाहर आकर इनके खिलाफ मुहिम चलाएगा। बुधवार को फरहत ने एसपी क्राइम रमेश भारतीय से मिलकर अपनी सुरक्षा को जारी रखने की मांग की। बताया कि उन्हें फिलहाल एक गनर की सुरक्षा मिली हुई है। उसकी तैनाती अवधि खत्म होने जा रही है, इसे बढ़ाया जाए। बताया कि वे वे तीन तलाक, हलाला व बहु विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ लड़ रही हैं। महिला उत्पीड़न के मामलों में पैरवी करके पीड़िताओं को न्याय दिला रही हैं। इस वजह से समाज के कई लोग उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं। इससे उनकी जान को खतरा पैदा हो गया है। इन स्थितियों को देखते हुए उनकी सुरक्षा जारी रखी जाए। एसपी क्राइम ने बताया कि मामला आरआई को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed