फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मकान खाली करने को कहा तो किराएदार ने पीटा

Thu, 22 Aug 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। सुभाष नगर क्षेत्र के गांव करेली निवासी नियाजी बानो ने अपने मकान के दो कमरे किराए पर उठा रखे हैं। उनके मुताबिक किराएदार अनवर, इमरान, रिजवान और गुड्डू ने पिछले कई महीनों से किराया नहीं दिया है और मकान पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। उनसे कई बार मारपीट भी कर चुके हैं। उनके मुताबिक वह 15 अगस्त की रात किराएदारों से कमरा खाली करने को कहने गई थीं। आरोप है कि विरोध करते हुए चारों ने उनसे गाली गलौज की और पिटाई लगाकर घर के बाहर कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एडीजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सौतेली सास ने विवाहिता को पीटकर किया बेघर
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र के गुद्दड़ बाग निवासी शबाब जहां की शादी करीब तीन महीने पहले इलाके के ही एक युवक से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक उनकी सौतेली सास परवीन व उसकी बहन शबली दहेज को लेकर अकसर उन्हें प्रताड़ित करती है। ससुराली वाले उन पर मायके से तीन लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हैं। आरोप है कि 23 जुलाई को दोनों ने तारा खान, निशा और चांद खां के साथ उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत की तो उल्टा उन्हें ही थाने में बैठा लिया गया। एसएसपी के आदेश पर थाना प्रेमनगर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed