फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

विवाहिता को मारने की कोशिश, बोला तलाक

Tue, 20 Aug 2019 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
crime
परेवा वैश्य (पीलीभीत)। जहानाबाद की एक विवाहिता ने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने के बाद मारपीट, जलाकर मारने की कोशिश करने और फिर तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। ससुरालियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के परेवा वैश्य गांव निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 12 मई, 2018 को गदरपुर (उत्तराखंड) के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने कम दहेज लाने की बात कहते हुए उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो लाख रुपये, फ्रिज, एलईडी की मांग की जाने लगी। पीड़ित ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इस पर ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दो अगस्त को पति नशे की हालत में उसे एक अंजान व्यक्ति के घर ले गया और उससे संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़ित किसी तरह से बचकर वहां से निकल गई। वापस ससुराल पहुंचकर सास को पूरी बात बताई लेकिन किसी ने मदद नहीं की। कुछ दिन बाद 17 अगस्त को ससुराल वालों ने मारपीट कर जलाकर मारने की कोशिश की और फिर पति ने दो बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में तीन तलाक का जिक्र है। लेकिन पूछने पर पीड़ित ने बताया कि उसने सिर्फ दो बार तलाक सुना। बोली कि उसने कस्बा जहानाबाद में एक व्यक्ति से तहरीर लिखवाई थी। उसको दो बार तलाक कहने की बात लिखने को कहा था। तीन तलाक कैसे लिख गया, उसे नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता से ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत मिली है। उस वक्त वह पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर कर रही थी। इस वजह से दंपती के बीच सुलह कराने के लिए मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है। वहां काउंसलर्स की मदद से दोनों पक्षों की सुनवाई की जाएगी। अगर समझौता नहीं हुआ और विवाहिता कानूनी कार्रवाई चाहती है तो रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
- कमल सिंह, इंस्पेक्टर जहानाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed